जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली पुलिस की दबिश से मिले हैं कई सुराग, STF की भी ली जा रही है मदद

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और कई टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 

व्यापारी हत्याकांड में चौथे दिन भी नहीं मिला पक्का सुराग


 अब एसटीएफ से भी ली जा रही है मदद 


DIG वैभव कृष्ण ने कहा- पुलिस सक्रिय, जल्द होगी गिरफ्तारी


घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दी  जा रही दबिश 

चंदौली जिले के मुगलसराय दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता और लगातार बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए अब जांच एसटीएफ के हवाले कर दी गई है। एसटीएफ की टीम शुक्रवार से ही मौके पर सक्रिय हो गई है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाकों में डेरा जमाए हुए है।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और कई टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को बाजार, मोहल्लों और संदिग्ध ठिकानों पर कई बार दबिश दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि 18 नवंबर की शाम मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त बाजार में दवा व्यापारी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। वारदात के बाद से ही जिले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और व्यापारिक संगठनों ने भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, जबकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच निर्णायक मोड़ पर है। जिले में बढ़ती सुरक्षा व्यवस्था और एसटीएफ की एंट्री से उम्मीद है कि मामले में जल्द ही महत्वपूर्ण खुलासा होगा।

पुलिस सूत्रों की माना जाए तो मामले में तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा रखा है। साथ ही साथ नगर में चर्चा यह भी है कि कहीं जमीन विवाद की आड़ में किसी और ने घटना को अंजाम न दे दिया हो। दो के झगड़े में तीसरे के एंगल पर भी पुलिस अपनी जानकारी एकत्रित कर रही है, ताकि मामले के खुलासे में किसी तरह का कोई संदेह न उत्पन्न हो। कहा जा रहा है कि कोतवाली पुलिस 80 फ़ीसदी घटना के नजदीक पहुंच गई है और कड़ी जोड़ने की कोशिश में लगी है। 
 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*