जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DDU जंक्शन पर डिजिटल टिकट और पर्यावरण सुरक्षा के लिए रेलवे का जागरूकता अभियान

अभियान के तहत कचरा प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे को अलग अलग करने, बायो-टॉयलेट्स की बेहतर निगरानी पर जोर दिया गया। सोमवार को विशेषकर यात्रियों को रेलवे की आधुनिक सुविधाओं का उपयोग करते हुए यात्रा के लिए डिजिटल और पेपरलेस टिकटिंग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
 

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल में चला जागरूकता अभियान

'प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें' थीम पर रेलवे का संदेश

यात्रियों को डिजिटल और पेपरलेस टिकट अपनाने के लिए किया प्रेरित

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में रेलवे की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें थीम पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि सोमवर को अभियान चलाकर लोगों को यात्रा के लिए डिजिटल और पेपरलेस टिकट अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन के साथ ही सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड सहित अन्य स्टेशनों पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। पीडीडीयू जंक्शन पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कचरा प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे को अलग अलग करने, बायो-टॉयलेट्स की बेहतर निगरानी पर जोर दिया गया। सोमवार को विशेषकर यात्रियों को रेलवे की आधुनिक सुविधाओं का उपयोग करते हुए यात्रा के लिए डिजिटल और पेपरलेस टिकटिंग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्हें कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान के दौरान पूरे मंडल में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव भी शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*