मंडल रेल कार्यालय का एकाउंटेंट लापता, थाने पहुंची तहरीर
42 वर्षीय निशांत राज कृष्ण एकाउंटेंट गायब
रात में घर से टहलने निकले थे निशांत
लापता होने की शिकायत दर्ज
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्यालय में एकाउंटेंट के पद पर कार्य करने वाला एक 42 वर्ष युवक मंगलवार के रात से अपने आवास से गायब है। इससे परेशान पीड़ित के परिजनों ने उसके गायब होने की तहरीर थाने पर दे दी है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्यालय में 42 वर्षीय निशांत राज कृष्ण एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। निशांत राज कृष्ण मंगलवार की रात अपने आवास पर थे। उनका आवास मानस नगर में स्थित है।
लोगों ने बताया कि वह अपने आवास से लोअर और शर्ट पहनकर टहलने के लिए बाहर निकले थे। लेकिन उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आए। इसके बाद मिलने जुलने वालों ने परेशान होकर आसपास में पता लगाया, लेकिन जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो थाने में जाकर उनके गायब होने की तहरीर दी गई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






