DDU रेल मंडल को मिला महाप्रबंधक का सर्वांगीण दक्षता शील्ड, और भी कई पुरस्कार

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2023-24 का वितरण
डीडीयू मंडल को मिला महाप्रबंधक का सर्वांगीण दक्षता शील्ड
डीडीयू मंडल को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु मिले 12 शील्ड
पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में आयोजित 69वें रेल सप्ताह के अंतर्गत महाप्रबंधक स्तरीय 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार निम्नांकित पुरस्कार मिले हैं...
1. महाप्रबंधक का सर्वांगीण दक्षता हेतु विजेता शील्ड
● यांत्रिक इंजीनियरिंग (कैरिज एंड वैगन) विभाग
2. कैरिज एंड वैगन एफिशिएंसी शील्ड
3. सर्वश्रेष्ठ फ्रेट डिपो शील्ड
● सामग्री प्रबंधन विभाग
4. सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप डिस्पोजल शील्ड ( धनबाद मंडल के साथ संयुक्त रूप से)
● सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियरिंग विभाग
5. वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड ( धनबाद मंडल के साथ संयुक्त रूप से)
● संरक्षा विभाग
6. सेफ्टी शील्ड
● राजभाषा विभाग
7. राजभाषा इंटर डिवीजन एफिशिएंसी शील्ड
● विद्युत इंजीनियरिंग विभाग
8. सर्वश्रेष्ठ कर्षण वितरण शील्ड
9. सर्वश्रेष्ठ जनरल सर्विस शील्ड
● वित्त विभाग
10. बिल रिकवरी शील्ड
● इंजीनियरिंग विभाग
11. इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड ( उपविजेता)
● विधि विभाग
12. लीगल एफिशिएंसी शील्ड

इस मौके पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से शील्ड प्राप्त करने के दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के साथ संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत 5 रेल कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*