जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर बरहुली पहुंचे डीएम, गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर जाना हाल

चंदौली डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने नियामताबाद के बरहुली गांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वीएचएनडी दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, वहीं गांव में गंदगी और जर्जर नालियां देखकर डीपीआरओ को फोन पर कड़ी फटकार लगाई।

 
 

डीएम चंद्र मोहन गर्ग का बरहुली गांव में औचक निरीक्षण

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच का जायजा

गांव की जर्जर नालियों और गंदगी पर बिफरे डीएम

डीपीआरओ को दिए तुरंत सफाई और मरम्मत के निर्देश

स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHND) के अवसर पर चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एक्शन में नजर आए। उन्होंने विकास खंड नियामताबाद के ग्राम पंचायत बरहुली का अचानक औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक गांव पहुंचने से स्थानीय प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

dm-surprise-inspection-barhuli-vhnd-cleanliness

गर्भवती महिलाओं से जाना हाल, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीधे केंद्र पर मौजूद गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीएम ने नवजात शिशुओं के टीकाकरण, सैम-मैम (कुपोषित) बच्चों की जांच और मिलने वाले आहार के बारे में पूरी जानकारी ली।

केंद्र पर आई लाभार्थी निशा देवी से जब डीएम ने बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि केंद्र पर ग्रामवासियों को समय-समय पर जरूरी टीके लगाए जाते हैं। साथ ही गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और खान-पान को लेकर सही सलाह व सुझाव भी दिए जाते हैं।

dm-surprise-inspection-barhuli-vhnd-cleanliness

गांव में जर्जर नालियां देख भड़के जिलाधिकारी
स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने के बाद जब डीएम गांव के भ्रमण पर निकले, तो ग्रामीणों ने उनके सामने समस्याओं का अंबार लगा दिया। ग्रामीणों ने गांव की जर्जर नालियों, पसरी गंदगी और ठप्प पड़ी सफाई व्यवस्था की शिकायत की। गांव में घूमते हुए जब डीएम ने नालियों में जमा सिल्ट और जगह-जगह से टूटी नालियां देखीं, तो उनका रुख सख्त हो गया।

dm-surprise-inspection-barhuli-vhnd-cleanliness

डीपीआरओ को फोन कर दिए सख्त निर्देश
गांव की बदहाली देखकर जिलाधिकारी ने बिना देर किए मौके से ही फोन पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) से बात की और स्थिति से अवगत कराया। डीएम ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि पूरे गांव में विशेष अभियान चलाकर नालियों की मुकम्मल सफाई कराई जाए और जहां भी नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तुरंत मरम्मत शुरू हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि गांव में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि काम में ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*