पानी के लिए इस गांव में मची है हाहाकार, कोई नहीं सुन रहा है गांव वालों की फरियाद, प्रदर्शन करने को मजबूर

जलनिगम की लापरवाही से बढ़ी परेशानी
पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त
कई महीनों से नहीं हो रही पानी की आपूर्ति
ग्रामीणों का जलनिगम और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के विकासखंड नियामताबाद के मढ़िया गांव में जलनिगम की पेयजल पाइप लाइन जगह जगह खराब हो गई है। जिससे ग्रामीणों को कई महीने से पेयजल आपूर्ति नही हो रही है। जिससे ग्रामीणों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सहित जलनिगम विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। फिर भी समस्या का समाधान नही हो पाया। जिससे पेयजल की समस्या जस का तस बनी हुई है। इससे परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह जिला प्रशासन और जलनिगम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द पीने का पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्षों पूर्व पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर सुजाबाद में जलनिगम की टंकी का निर्माण हुआ था। जिससे क्षेत्र के बहादुरपुर, सुजाबाद, चौरहट, मढिया, जलीलपुर, आदि गांवों में पेयजल की सप्लाई होती थी। मरम्मत के अभाव में मढ़िया गांव जलनिगम की पाइप लाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गयी। मरम्मत न होने के कारण प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही हजारो लीटर पानी बर्बाद होता है। जिसके कारण लोगो के घरों तक पानी नही पहुंच पा रहा है।
विगत कई महीना से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगो के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति नही आने की शिकायत कई बार जलनिगम उपभोक्ता केंद्र पर किया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नही हो सका।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*