जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जीटी रोड पर खड़ी ट्रक में डंपर ने पीछे से मारी टक्कर, केबिन में फंसे ड्राइवर को करना पड़ा रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की हेल्पलाइन टीम तत्काल मौके पर पहुँची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
 

चंदौली में नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा

खड़ी ट्रक से जाकर टकराया तेज रफ्तार डंफर

चालक केबिन में फंसे रहने से हालत गंभीर

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचफेड़वा के समीप नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंफर ने हाईवे पर पहले से खड़ी एक ट्रक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि डंफर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और डंफर का चालक केबिन में फंस गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

देखिये विडियो - https://youtube.com/shorts/eCazoepfMV0

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की हेल्पलाइन टीम तत्काल मौके पर पहुँची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद चालक को सुरक्षित केबिन से बाहर निकाला जा सका।

https://youtube.com/shorts/eCazoepfMV0

गंभीर रूप से घायल इस चालक की पहचान बल्लू यादव निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। घायल बल्लू यादव को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर सामान्य कराया।

हादसे की संभावित वजह
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जाँच में बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, साथ ही ट्रक के हाईवे किनारे बिना चेतावनी लाइट लगाए खड़े होने की वजह से भी यह टक्कर हुई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे की सटीक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*