जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंडा बेचते-बेचते कैसे बना करोड़पति? जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़े जाने पर खुली मुगलसराय के जफर की पोल

वाराणसी के एक होटल में चल रहे देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चंदौली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कभी गुमटी में अंडा बेचने वाला यह शख्स अचानक करोड़पति कैसे बना, इसकी चर्चा अब पूरे इलाके में जोरों पर है।,

 
 

   वाराणसी होटल में देह व्यापार भंडाफोड़।


  अंडा विक्रेता से बना शातिर दलाल।


  लॉकडाउन में बनाया आलीशान भव्य मकान।


  लग्जरी कारों और बुलेट का शौकीन।


  एसओजी और लंका पुलिस की कार्रवाई।

वाराणसी के नगवा अस्सी मार्ग पर स्थित रेनबो होटल में शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया। एसओजी-2 और लंका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए दलालों में से एक की पहचान चंदौली जिले के निवासी के रूप में हुई है, जिसके बाद से ही इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अंडा बेचने वाले की 'लग्जरी' लाइफ का सच गिरफ्तार 
आरोपी की पहचान चंदौली जिले के मुगलसराय/अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी मोहम्मद जफर उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10-12 साल पहले जफर हापुड़ और डीजल कॉलोनी में एक छोटी सी गुमटी में अंडा और जनरल स्टोर चलाता था। एक साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले जफर का परिवार काफी सामान्य है; उसका एक भाई अखबार वितरक है और दूसरा वाल पुट्टी का काम करके परिवार का पेट पालता है।

लॉकडाउन में खड़ा किया 'साम्राज्य' 
बताया जा रहा है कि जफर पिछले काफी समय से अपने परिवार से अलग रह रहा था। स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, उसने लॉकडाउन के दौरान मवई खुर्द में मुख्य सड़क के किनारे जमीन खरीदकर एक सुविधा संपन्न आलीशान मकान बनवाया था। इतना ही नहीं, उसके पास लग्जरी कार, बुलेट और कई अन्य दोपहिया वाहन भी देखे गए थे। एक मामूली अंडा विक्रेता के पास इतनी संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां अचानक कहां से आईं, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी।

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म 
वाराणसी में देह व्यापार की दलाली में पकड़े जाने के बाद जफर की असलियत सबके सामने आ गई है। अब हर चौराहे पर लोग इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि अंडा बेचने की आड़ में या उससे अलग हटकर वह काफी समय से इस काले कारोबार में लिप्त था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और जफर ने इस अवैध धंधे से कितनी संपत्ति अर्जित की है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*