जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय तहसील इकाई उपजा का चुनाव हुआ सम्पन्न, कमलजीत सिंह बने अध्यक्ष, सुनील यादव महामंत्री निर्वाचित

चंदौली जिले में डीडीयु नगर में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन नगर इकाई मुगलसराय का संगठनात्मक चुनाव सोमवार को नगर पालिका के सभागार में हुआ।
 

मुगलसराय तहसील इकाई उपजा का चुनाव

कमलजीत सिंह बने अध्यक्ष

सुनील यादव महामंत्री निर्वाचित 


चंदौली जिले में डीडीयु नगर में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन नगर इकाई मुगलसराय का संगठनात्मक चुनाव सोमवार को नगर पालिका के सभागार में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कमलजीत सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने सुनील यादव को संगठन का महामंत्री मनोनीत किया।संगठन के लोगों ने अध्यक्ष और महामंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी राजेश जायसवाल ने अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया।


यूपी जनर्नलिस्ट एसोसियेशन का चुनाव जनपद में नगर और तहसील इकाई का चल रहा है। सोमवार को मुगलसराय इकाई का चुनाव किया गया।निर्वांचन अधिकारी राजेश जायसवाल के निर्देश पर चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई। सभी सदस्यों ने सदस्यता फार्म भरा । इसके बाद निर्वाचन के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने का निर्णय लिया।इसके बाद सरदार महेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए कमलजीत सिंह के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका अभी सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदन किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने कमलजीत को अध्यक्ष पद पर घोषित किया।


 इस दौरान वरिष्ठ सदस्य अशोक जायसवाल ने कहा कि संगठन को सभी की सहमति से मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए।प्रत्येक सदस्य और संगठन के लिए कार्य होना चाहिए। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि इस संगठन का अध्यक्ष मैं ही नहीं अपितु सभी सदस्य हैं कोई भी रणनीति और कार्यक्रम सदस्यों की सहमति से ली जाएगी।


इस बैठक में अनूप कर्नवाल,संदीप कुमार,मनोहर कुमार,अशोक जायसवाल,घनश्याम पांडे,आशाराम यादव,समर बहादुर यादव,श्रीकृष्ण गोंड,कृष्ण मुरारी मिश्रा,राजेश शर्मा,राजेंद्र प्रकाश,मनमीत सिंह,अंकित गुप्ता,अजीत यादव,अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*