जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

63 रेलकर्मियों के बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में लिया भाग

इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों की प्रतिभा निखारने का माध्यम हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से परिपूर्ण और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी मददगार साबित होती हैं।
 

रेलवे कॉलोनी के स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का किया प्रदर्शन

सचिव शालिनी भूषण ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर की रेलवे यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल में रविवार को पीडीडीयू रेल मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से ऑन-द-स्पॉट ऑल इंडिया निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के कुल 63 रेलकर्मियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी लेखनी के माध्यम से रचनात्मकता, ज्ञान और अभिव्यक्ति की क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर संगठन की सचिव शालिनी भूषण ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी काबिलियत को पहचानना चाहिए और सही समय पर लक्ष्य तय कर उसे पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दें।

 शालिनी भूषण ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों की प्रतिभा निखारने का माध्यम हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से परिपूर्ण और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी मददगार साबित होती हैं। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक छोटा किन्तु महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस कार्यक्रम में संगठन की कोषाध्यक्ष प्रियांशु यादव, स्कूल सचिव दीपिका, संयुक्त सचिव सोमा चटर्जी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*