जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लूट के मामले में मुगलसराय कोतवाली में 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, सैयदराजा थाने ने कर दिया था इंकार ​​​​​​​

पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में 29 सितंबर को सबलू प्रसाद पटेल उर्फ सत्यम पटेल के साथ हुई लूट और अपहरण की घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
 

मुगलसराय में लिफ्ट के बहाने हुई सनसनीखेज लूट

युवक अधमरे हालत में सैयदराजा क्षेत्र में फेंका

10 दिन बाद पुलिस कप्तान के कहने पर दर्ज हुआ मुकदमा 

चंदौली जिले में लूट और धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाराणसी जनपद के मलहियाँ रमना निवासी विनय कुमार पटेल ने पुलिस अधीक्षक चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर अपने छोटे भाई सबलू प्रसाद पटेल उर्फ सत्यम पटेल (31 वर्ष) के साथ हुई वारदात की जानकारी दी है। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


आपको बता दें कि वाराणसी जिले के थाना लंका क्षेत्र निवासी विनय कुमार पटेल ने पुलिस अधीक्षक चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका छोटा भाई सबलू प्रसाद पटेल उर्फ सत्यम पटेल (31 वर्ष), जो प्रज्ञा ट्रेडर्स कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है, 20 सितंबर को कार्यालय से मुगलसराय आरओ ऑफिस कागजात देने जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति प्लेटिना बाइक से मिला और लिफ्ट देने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि मुगलसराय नई बस्ती में रोककर उस व्यक्ति ने सत्यम को चाय-बिस्किट खिलाए। इसके बाद वह बेसुध हो गया। देर रात करीब 9 बजे सत्यम छतरपुरा, कल्याणपुर (थाना सैयदराजा, चंदौली) क्षेत्र में अधमरी हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पहले जिला अस्पताल चंदौली और फिर ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज अर्वाचिन अस्पताल, अखरी बाईपास, वाराणसी में चल रहा है।

इस दौरान पीड़ित के पास से एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन OPPO K10, बैग और करीब 50 हजार रुपये नगद लूट लिए गए। यही नहीं, उसके मोबाइल से यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 1,07,779 रुपये भी निकाल लिए गए। होश में आने पर सत्यम ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक चंदौली से इस गंभीर वारदात में थाना सैयदराजा पुलिस को एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में 29 सितंबर को सबलू प्रसाद पटेल उर्फ सत्यम पटेल के साथ हुई लूट और अपहरण की घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*