आग से बचाव हेतु सिविल डिफेंस द्वारा कार्यक्रम आयोजित, बताए गए राहत व बचाव के तरीके

आपदा न्यूनीकरण का कार्यक्रम
रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
सिविल डिफेंस के वार्डेन कर रहे सहयोग
चंदौली जिले के आपदा न्यूनीकरण के कार्यक्रमों के मामले में तमाम तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में ग्रीष्म ऋतु में विभिन्न प्रकार की लगने वाली आग से बचाव और आग लगने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जी रही है। इसमें अग्निशमन विभाग के द्वारा सिविल डिफेंस के वार्डेनों का सहयोग लिया जा रहा है।

जिले के उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व प्रभारी नागरिक सुरक्षा के दिशा निर्देशन में आपदा न्यूनीकरण के क्रम में वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में विभिन्न प्रकार की लगने वाली आग के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ जन सामान्य को ऐसी क्षमता निर्माण कर आपदा में स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों के बचाव हेतु तैयार व प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि जरुरत पड़ने पर वह ऐसी स्थिति में लोगों की मदद कर सकें।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के योगेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं अग्निशमन विभाग के द्वारा सिविल डिफेंस के वार्डेनों एवं जनमानस को तथा रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में बचान व के लिए जन सामान्य में ऐसी क्षमता निर्माण किया जाता है कि आपदा में स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों के बचाव हेतु तत्पर हो जाएं। ऐसे लोग जरुरत पड़ने पर वह आग लगने की स्थिति में लोगों के साथ-साथ प्रशासन के लिए मददगार हो सकते हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*