मुगलसराय में जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न, ड्रोन से निगरानी, प्रशासन ने ली राहत की सांस
जुमा की नमाज को लेकर पहले से पुलिस थी अलर्ट
तनाव और अफवाहों की आशंका निराधार
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति के साथ नमाज संपन्न
चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता और शांति समिति की बैठक का असर शुक्रवार को साफ दिखाई दिया। जुमा की नमाज को लेकर जहां पूर्व में तनाव और अफवाहों की आशंका जताई जा रही थी, वहीं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने किसी भी अप्रिय स्थिति को पनपने नहीं दिया।

सुबह से ही मिनी महानगर कहलाने वाले मुगलसराय इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक पुलिसकर्मी मुस्तैदी से गश्त करते रहे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर रही।
जुमा की नमाज अदा होने तक प्रशासन ने राहत की सांस नहीं ली। नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का अद्भुत माहौल रहा। नमाज अदा करने के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो गए। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पीडीडीयू सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि हाल ही में अलीनगर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने आपसी सहयोग का आश्वासन दिया था। उसी का परिणाम रहा कि जुमा की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रशासन और पुलिस ने इसे सामुदायिक सौहार्द की बड़ी सफलता माना है। सीओ का कहना है कि आने वाले त्योहारों को भी इसी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जनसहयोग सबसे अहम है।
इस मौके पर अलीनगर क्षेत्र में मौजूद रहे सीओ शेषधर पांडेय. थाना प्रभारी अनिल पांडेय निरीक्षक रमेश यादव. उप निरीक्षक अनंत भार्गव सहित LIU के अधिकारी भी रहे मौजूद।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







