राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने वरिष्ठ भाजपा नेता मिठाई लाल जायसवाल से की मुलाकात
विधायक के पिता का हाल जानने घर पहुंचे राज्यपाल
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने जाना मिठाई लाल जायसवाल का हाल
भरातीय जनता पार्टी के लिए किए कार्यों को किया याद
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में असम के महामहिम राज्यपाल आदरणीय लक्ष्मण आचार्य जी का आगमन एक विशेष अवसर पर हुआ। उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मिठाई लाल जायसवाल की अस्वस्थता की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मिठाई लाल जायसवाल जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिठाई लाल जायसवाल न केवल भाजपा के एक मजबूत स्तंभ रहे हैं, बल्कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए काम किया है। उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, और यही उनकी पहचान रही है।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करने में मिठाई लाल जी का योगदान अविस्मरणीय है, और उनके अनुभव से पार्टी को हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनका यह मानवीय और आत्मीय भेंट समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल, कमला देवी, विभूति जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, केदार जायसवाल, महेश जायसवाल, भीम मोदी, संजय चौहान, जय किशन, पंकज शर्मा, अभिषेक सिंह, राजीव गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल जी के आगमन पर आभार व्यक्त किया और मिठाई लाल जायसवाल जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







