गांव में प्रधानजी की मनमानी पर गांव वालों ने लगायी रोक, हरे पेड़ काटने पर रोक
रास्ते के लिए हो रही थी हरे पेड़ों की कटाई
पेड़ काटने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
प्रधान पर लगाया जबरन हराभरा पेड़ कटवाने का आरोप
चंदौली जिले के थाना अलीनगर क्षेत्र के देवई गांव में ग्राम प्रधान द्वारा हरे पेड़ की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान रास्ता बनवाने के नाम पर जबरन हरा-भरा पेड़ कटवा रहा था, जबकि उस स्थान पर रास्ता निर्माण के लिए भरपूर जगह उपलब्ध है।
https://youtube.com/shorts/CQnbu2Wu0jg

जानकारी के अनुसार गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक पुराने पेड़ को काटा जा रहा था। जैसे ही यह सूचना गांव में फैली, दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ की कटाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रधान पर मनमानी करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ वर्षों पुराना है और गांव के वातावरण को संजीवनी देता है। इसके बावजूद बिना ग्राम सभा की सहमति और वैध अनुमति के पेड़ को काटा जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर कटाई का कार्य रुकवा दिया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव में पहले से रास्ता मौजूद है फिर भी हरे पेड़ को निशाना बनाकर काटा जा रहा था।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






