जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रेलवे जंक्शन से पकड़ा गय़ा शातिर चोर, ज्वेलरी, मोबाइल, नगदी सहित ढाई लाख का सामान बरामद

पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार की भोर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तलाशी में लगभग ढाई लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ।
 

चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार की भोर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तलाशी में लगभग ढाई लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर सहित प्रयागराज, वाराणसी और पीडीडीयू जीआरपी थाने में 34 मुकदमें दर्ज हैं। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। 


आपको बता दें कि पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार की भोर जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत जवानों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के पूर्वी छोर एक युवक जवानों को देख भागने लगा, लेकिन संदेह के आधार पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया। युवक की तलाशी में चार मोबाइल, तीन चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का लॉकेट, एक मंगलसूत्र, 10,330 नकद बरामद हुआ। 


इस सम्बन्ध में जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि रामंदिर मालगोदाम रोड, हाल पता पंचकोशी सलारपुर सारनाथ, वाराणसी निवासी महेश है। इसके खिलाफ प्रयागराज, वाराणसी और पीडीडीयू जीआरपी थाने में गैंगेस्टर सहित 34 मुकदमें दर्ज है। आरोपी घटना को अंजाम देकर जगह बदल देता था। इससे पकड़ना काफी मुश्किल था। इसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया। 

इस दौरान टीम में एसआई भगवान राम, संदीप कुमार राय, अश्वनी कुमार, संतीश कुमार, सिपाही अनिल तिवारी, राहुल यादव, रुपेश कुमार पांडेय आदि रहे।

                                                                                                                                                                                                      

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*