जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DDU जंक्शन पर चांदी के आभूषण हुआ बरामद, बिहार लेकर जा रहा था तस्कर

इस कार्रवाई ने रेलवे परिसर में गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा बलों की सक्रियता को दर्शाया है।
 

RPF व GRP की संयुक्त कार्यवाही से मिली सफलता

लगभग 11 किलो चांदी हुई बरामद

बिहार के तस्कर से पूछताछ करेगी आयकर की टीम

चंदौली जिले के डीडीयू जंक्शन पर  16 अगस्त दिन शनिवार की शाम डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 11 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए। यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत एवं जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।

शाम करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ स्टेशन के पैदल पुल पर संदिग्ध रूप में जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर वह घबरा गया। जब उससे बैग खोलने को कहा गया तो उसमें चांदी जैसे दिखने वाले पायल दिखाई दिए। शक होने पर व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार, उम्र 39 वर्ष, निवासी जनकपुर, मानपुर, जिला गया (बिहार) बताया।

बैग की गहन तलाशी लेने पर चार बड़े और दो छोटे पैकेट में चांदी के पायल मिले। जब उससे इन वस्तुओं से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामला आयकर अधिनियम के तहत संदिग्ध पाए जाने पर आयकर विभाग, वाराणसी को सूचना दी गई।

लगभग रात 8 बजे आयकर विभाग वाराणसी की टीम, जिसमें सहायक आयकर निदेशक  उत्सव पांडेय, आयकर अधिकारी राजेश कुमार, मूल्यांकनकर्ता गिरधर गोपाल सहित अन्य स्टाफ शामिल थे, डीडीयू पोस्ट पर पहुंची। जांच के बाद पुष्टि हुई कि बैग में कुल 11.013 किलोग्राम चांदी के पायल हैं जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹6,44,260 है। साथ ही दीपक कुमार के पास ₹35,000 नकद भी बरामद हुए।

चांदी के आभूषण, नकदी और आरोपी व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। अब आगे की विधिक कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।

इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 11 किलो चांदी के आभूषण के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया ।जिसके पास से 35000 नगद बरामद किया गया ।
संबंधित मामले में आयकर विभाग द्वारा विधि कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई ने रेलवे परिसर में गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा बलों की सक्रियता को दर्शाया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*