हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का वाराणसी में निधन: फेफड़ों के संक्रमण से थे पीड़ित, पुलिस विभाग में शोक की लहर
फेफड़ों के संक्रमण से एक महीने से बीमार चल रहे हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और पुलिस विभाग में शोक है।
हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का निधन
फेफड़ों के संक्रमण से लंबी बीमारी
वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान
मुगलसराय पुलिस कॉलोनी के निवासी
चंदौली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के चलते करीब एक महीने से बीमार चल रहे हेड कांस्टेबल मुकेश यादव का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बीती देर रात निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्यों और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
2005 बैच के सिपाही थे मुकेश यादव, लंबे समय तक रहे तैनात
दिवंगत हेड कांस्टेबल मुकेश यादव साल 2005 बैच में आरक्षी पद के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उनकी तैनाती काफी समय तक जीआरपी तथा मुगलसराय के कूड़ा बाजार क्षेत्र में रही थी। कुछ समय पहले ही उनका तबादला गैर जनपद वाराणसी कर दिया गया था। वर्तमान समय में वह मुगलसराय स्थित पुलिस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे मुकेश यादव
मृतक मुकेश यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुटिया के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। अचानक हुए इस निधन से उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत हेड कांस्टेबल का वाराणसी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में उदासी और शोक का माहौल बना हुआ है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







