सांसद जी देखिए..बारिश से ही टेढ़ा हुआ हाईमास्ट पोल: बिना फाउंडेशन लगा है पोल, कभी हो सकता है हादसा
चंदौली के अलीनगर में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह द्वारा उद्घाटित हाईमास्ट लाइट पोल हल्की बारिश में ही टेढ़ा हो गया। बिना मजबूत फाउंडेशन लगाए पोल खड़ा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
अलीनगर के लौदा गांव में झुका हाईमास्ट पोल
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया था उद्घाटन
हल्की बारिश में ही खुली निर्माण कार्य की पोल
बिना मजबूत फाउंडेशन लगाए पोल खड़ा करने का आरोप
ग्रामीणों ने की ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौदा गांव की पुलिया के पास हाल ही में लगाया गया हाईमास्ट लाइट पोल हल्की बारिश के बाद एक तरफ झुक गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पोल के इस तरह अचानक टेढ़ा हो जाने से स्थानीय लोगों में दहशत और गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
सांसद दर्शना सिंह ने हाल ही में किया था उद्घाटन
बताया जा रहा है कि इस हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण कुछ ही दिन पहले राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के नेतृत्व में किया गया था। इतने कम समय में ही पोल के झुक जाने से इसके निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि यह पोल किसी भी समय सड़क पर गिर सकता है।
बिना मजबूत फाउंडेशन तैयार किए खड़ा कर दिया पोल
स्थानीय ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि हाईमास्ट लाइट पोल को बिना किसी मजबूत और मानक के अनुरूप फाउंडेशन (नींव) बनाए ही आनन-फानन में स्थापित कर दिया गया था। यही वजह रही कि मामूली बारिश और मिट्टी में नमी आते ही पोल अपना संतुलन खो बैठा और एक तरफ झुक गया, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
अलीनगर के लौदा गांव में झुका हाईमास्ट पोल
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) July 24, 2026
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया था उद्घाटन
हल्की बारिश में ही खुली निर्माण कार्य की पोल
बिना मजबूत फाउंडेशन लगाए पोल खड़ा करने का आरोप@DarshanaSingh76 @dmchandauli @cdochandauliup pic.twitter.com/YoueLxQeya
सरकारी धन के दुरुपयोग और ठेकेदार पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार की कार्यशैली की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया गया है और जनता की सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो किसी राहगीर की जान भी जा सकती है।
तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तुरंत अपील की है कि मौके पर जल्द से जल्द एक तकनीकी टीम भेजी जाए। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, इस हाईमास्ट पोल को दोबारा सही और सुरक्षित तरीके से लगाया जाए। हालांकि, इस पूरे मामले में विभाग की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।
सांसद प्रतिनिधि ने लिया तत्काल संज्ञान, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
बारिश के कारण अलीपुरh के लौड़ा ग्राम सभा में हाईमास्ट पोल झुकने की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह के प्रतिनिधि ने तत्काल मौके का संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि जहां भी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं, वहां निर्माण कार्य पूरी मजबूती, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण निर्माण से ही जनता का विश्वास कायम रहेगा और विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








