जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घर के बरामदे में मृत मिले होमगार्ड विजय भारती, कान से बह रहा था खून, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

चंदौली में एक होमगार्ड जवान की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया है। रात को ड्यूटी से लौटे जवान का शव सुबह घर के बरामदे में तख्त के नीचे मिला। कान से खून बहने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें...
 

बबुरी के श्रीकंठपुर में सनसनीखेज मौत

तख्त के नीचे मिला होमगार्ड के जवान का शव

कान से खून बहने से मौत पर सस्पेंस

फोरेंसिक टीम ने की शुरू की जांच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार

चंदौली जिले के बबुरी थाना इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के  श्रीकंठपुर गांव में अलीनगर थाने में तैनात एक होमगार्ड जवान की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


तख्त के नीचे मिला जवान का शव
यह दर्दनाक वाकया बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव का है। मृतक जवान की पहचान विजय कुमार भारती के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह विजय कुमार का शव उनके घर के कैंपस में, बरामदे के अंदर रखे एक तख्त (लकड़ी के बेड) के नीचे पाया गया।

chandauli news homeguard death case, chandauli khabar baburi incident, chandauli samachar vijay bharti news, chandauli news forensic investigation today, chandauli samachar live death update
घटनास्थल पर जांच करती बबुरी पुलिस व अधिकारी

कान से बह रहा था खून
बताया जा रहा है कि विजय कुमार मंगलवार की रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके सही-सलामत घर लौटे थे। लेकिन सुबह उनका शव इस हालत में मिलने से हर कोई हैरान है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के कान से खून निकल रहा था, जिससे मौत का रहस्य और गहरा गया है।

chandauli news homeguard death case, chandauli khabar baburi incident, chandauli samachar vijay bharti news, chandauli news forensic investigation today, chandauli samachar live death update
मामले में पूछताछ करती पुलिस

 

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। डीडीयू नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह क्या है, इसका सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। तब तक पुलिस आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*