जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा पहुंचे मुगलसराय कोतवाली, SP ने जारी किया आदेश

जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद नागरिक पुलिस के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से हटाकर अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में मुगलसराय कोतवाली में नियुक्त किया गया है।
 

मुगलसराय कोतवाली में बढ़ेगी पुलिस चौकसी

SP ने की अतिरिक्त इंस्पेक्टर की तैनाती

इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा को किया तैनात

चंदौली जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे लगातार अहम कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पुलिस निगरानी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती का आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद नागरिक पुलिस के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से हटाकर अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में मुगलसराय कोतवाली में नियुक्त किया गया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने अपने आदेश में कहा कि राजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

transferred

एसपी का यह कदम खास तौर पर मुगलसराय जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है, जहां आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण और निगरानी की अधिक आवश्यकता रहती है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसपी ने जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 29 उप निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की थी। इनमें कई ऐसे उप निरीक्षक शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में तैनात थे। साथ ही पुलिस लाइन में तैनात कई सब-इंस्पेक्टर को भी नए थाना क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है। एसपी के इन कदमों से साफ है कि चंदौली पुलिस विभाग में सक्रियता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*