अलीनगर थाने से इस तरह हुयी विनोद मिश्रा की विदाई, देखने को मिला भावुक क्षण
SP के निर्देशों पर खरे उतरे विनोद मिश्रा
12 महीने के शानदार कार्यकाल के बाद अलीनगर से विदाई
जानिए कौन-कौन से गैंग का किया था खुलासा
चंदौली जिले के अलीनगर थाना परिसर में एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब निरीक्षक विनोद मिश्रा को उनके सफल कार्यकाल के बाद सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। थाना परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में आरपीएफ के अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आपको बता दे की निरीक्षक विनोद मिश्रा 2 अगस्त 2024 को अलीनगर थाने के प्रभारी बनाए गए। अपने कार्यकाल के दौरान जिस कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन का परिचय दिया, उसकी सभी ने सराहना की। उन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों और अन्य उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
बता दे की अलीनगर थाने के इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने अपने 12 महीने के कार्यकाल में कई ऐसी मिसालें पेश कीं, जो उन्हें बाकी प्रभारी से अलग बनाती हैं। एसपी के निर्देशों पर चलते हुए उन्होंने जनपद स्तर पर टॉप-10 में शामिल होकर पशु तस्करों पर नकेल कसी और कई को जेल भेजा। नेता की पैरवी भी यहां बेअसर साबित हुई। शराब तस्करी पर भी विनोद मिश्रा का सख्त रुख देखने को मिला। उनके कार्यकाल में करीब ₹1 करोड़ की अवैध शराब बरामद हुई और तस्करों पर लगाम लगी। इसके साथ ही टायर-स्टेपनी व केवल चोरी करने वाले गिरोह, तेल कटिंग गैंग पर कार्रवाई की गई।
साइबर फ्रॉड और लूट करने वाले गिरोह का खुलासा कर उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाया। अंधविश्वास तोड़ते हुए थाने का गेट रंग-रोगन कराना भी उनकी पहल का हिस्सा रहा।
इस मौके पर कई वक्ताओं ने विनोद मिश्रा की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और सौम्य व्यवहार की प्रशंसा की। कहा कि अलीनगर थाना प्रभारी इतने सुलझे हुए तेजतर्रार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। थाना के इलाके में अपने कार्यकाल के दौरान अमन चैन शांति व्यवस्था कायम रखी, वह काबिले तारीफ है। हम सब उनकी निरंतर प्रगति उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हैं।

इस दौरान विनोद मिश्रा ने भी विदाई के इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा और वे जहां भी रहेंगे, अपने कर्तव्यों का इसी तरह निर्वहन करते रहेंगे। आप लोगों के द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए जीवन की अमूल्य निधि है। जिसे मैं हमेशा संभाल के रखना चाहूंगा। आज भले ही मेरा स्थानांतरण हो गया है। लेकिन बहुत कम समय में ही आप लोगों से जो प्यार और सम्मान मुझे मिला है, यह मेरे जीवन की विशेष उपलब्धि है।
अलीनगर में अपने सफल कार्यकाल के बाद अब विनोद मिश्रा को जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
विदाई समारोह के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर रावत. पंकज. नवागत इंस्पेक्टर अनिल पांडेय.लौदा चौकी प्रभारी अनंत भार्गव. पंकज सिंह ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी. राजेश द्विवेदी. सद्दाम हुसैन के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






