अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 6 देशों सहित 27 टीमें ले रहीं भाग
अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
भारत के 21 प्रदेशों से कुल 27 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
वेद मंत्रों और मशाल से हुआ शुभारंभ
छोटे से जनपद चंदौली में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का भव्य शुभारंभ हुआ। कासिमपुर बबुरी स्थित जे एस पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री आदित्य लांग्हे ने किया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित इस अंडर-19 छात्राओं की प्रतियोगिता में खाड़ी देशों की छह टीमों सहित भारत के 21 प्रदेशों से कुल 27 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

वेद मंत्रों और मशाल से हुआ शुभारंभ
टूर्नामेंट का शुभारंभ पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज में किया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में वेद मंत्रों और शंखनाद के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसने पूरे जेएस पब्लिक स्कूल प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद ध्वजारोहण कर और मशाल प्रज्ज्वलित करके आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन राय, मिस्टर अमित पांडेय (यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी जनरल), और मोहम्मद तौहीर (इंडियन टीम नेशनल कोच, हैंडबॉल) भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने परेड करते हुए ध्वज को सलामी दी, जिसके बाद गणेश वंदना, वेलकम डांस, बनारसी डांस और थीम डांस जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया।

खेल भावना का संदेश
मुख्य अतिथि एसपी आदित्य लांग्हे ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेल भावना और शालीनता का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों में उत्साह, जोश और उमंग भरते हुए खेल के महत्व को विस्तार से समझाया।
विद्यालय के संरक्षक डॉ. विद्यभूषण सिंह ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 27 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 6 विदेशी टीमें शामिल हैं। कुल 280 प्रतिभागी और उनके 70 कोचेज इस आयोजन का हिस्सा बने हैं। खेल को सफल बनाने के लिए 20 निर्णायक (रेफरी) भी उपस्थित हैं। विद्यालय के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने आए हुए अतिथियों का मोमेंटो, बुके व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

जे एस पब्लिक स्कूल की ऐतिहासिक उपलब्धि
यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जे एस पब्लिक स्कूल लगातार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने वाला जनपद का पहला विद्यालय है। इससे पहले विद्यालय ने 2022 में कबड्डी और हॉकी, 2023 में खो-खो, और 2024 में नेशनल बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।
उद्घाटन मैचों के परिणाम
शुभारंभ के बाद उद्घाटन मैच खेले गए, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:
- अंडर-19: डीपीएस बेंगलुरु और जी के सेठी विद्यालय चेन्नई के बीच हुए मैच में, जीके चेन्नई 15-5 गोल से विजयी रहा।
- अंडर-17: इंडियन स्कूल अलवदी और स्कूल अवर ओवन स्कूल (यूएई) के बीच हुए मुकाबले में, अलवदी ने 12 गोल करके एकतरफा जीत हासिल की।
- अंडर-14: वंदना स्कूल दिल्ली ने इंडियन स्कूल ओमान को 9 गोल से हराया।
- अंडर-14: ओम साधना विद्यालय मदुरई ने आबू धाबी इंडियन स्कूल पर 5 गोल से विजय प्राप्त की।
- अंडर-14: जेएस पब्लिक स्कूल, कासिमपुर और ओमान के बीच हुए संघर्षपूर्ण मैच में, जेएस पब्लिक स्कूल 8-2 गोल से विजयी रहा, जिसने चंदौली का सम्मान बरकरार रखा।
-

इस भव्य आयोजन में सभी प्रतिभागी टीमों, अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







