जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला रेल कर्मियों हेतु स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन, और भी होंगे कार्यक्रम

उत्तम स्वास्थ्य के साथ महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इस सेमिनार में डीडीयू मंडल की महिला चिकित्सक, महिला कल्याण संगठन  डीडीयू मंडल की विभिन्न सदस्याओं तथा बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया।
 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले अधिकारी क्लब में सेमिनार

जानिए क्या होंगे और कार्यक्रम

चंदौली जिले  में  इस वर्ष आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले अधिकारी क्लब में महिला रेल कर्मियों हेतु एक स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया गया।

 मुख्य अतिथि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, डीडीयू मंडल की अध्यक्षा अनीता पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य सेमिनार का शुभारंभ किया गया।

International Women Day

 बता दे कि सेमिनार के दौरान डीडीयू मंडल की महिला चिकित्सक द्वारा उपस्थित सभी महिला रेल कर्मियों को महिला स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही कामकाज करते हुए सेहत की देखभाल एवं तंदुरुस्ती बनाए रखने के उपाय के बारे में बताया गया।

उत्तम स्वास्थ्य के साथ महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इस सेमिनार में डीडीयू मंडल की महिला चिकित्सक, महिला कल्याण संगठन  डीडीयू मंडल की विभिन्न सदस्याओं तथा बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में डीडीयू मंडल में महिला रेलकर्मियों हेतु तनाव मुक्त जीवन, प्राणायाम एवं माइंडकूलनेस पर कार्यशाला तथा आत्मरक्षा पर कार्यशाला शुक्रवार को, शनिवार को वॉकथॉन तथा सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*