ताराजीवनपुर पुलिस चौकी के पास चोरी, खर्राटे मारकर सोते रह गए पुलिस के जवान
अलीनगर इलाके में चोरी की एक और घटना
पुलिस चौकी के पास सोने की दुकान से लाखों के गहने और नकदी किया पार
चोरों ने अलीनगर पुलिस को दी खुली चुनौती
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर चौराहा स्थित एक सोने की दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी तिजोरी को बाहर खींच लिया और उसका लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर अलीनगर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, बावजूद इसके चोरों ने घंटों तक आराम से पूरी वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे, तो टूटा हुआ शटर और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू की।स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए, उनका कहना है कि चौकी पास होने के बावजूद चोरी होना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। अलीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस टीम आसपास के इलाकों में संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






