जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मतगणना के पहले जोश भरने की तैयारी, सपा के नेता जितेंद्र सिंह यादव ने किया जीत का दावा

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा 380 के सपा के नेता जितेंद्र सिंह यादव 'जीतू यादव' ने  केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
 

घबराए नहीं बनेगी इण्डिया गठबंधन की सरकार

मुगलसराय में साथियों के साथ जितेन्द्र सिंह का दावा

चंदौली लोकसभा में होगा परिवर्तन

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा 380 के सपा के नेता जितेंद्र सिंह यादव 'जीतू यादव' ने  केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। श्री यादव ने कहा कि पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी, गरीब, किसानों के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ लहर थी। और इसका परिणाम कल की मतगणना के बाद देखने को मिलेगा।


उन्होने कहा कि जिस प्रकार से जनता में आक्रोश था। बढ़ती हुई महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, के मद्देनजर रखते हुए इतनी भयंकर गर्मी में जनता ने इंडिया गठबंधन को वोट देकर सरकार बनाने के लिए अपना बहुमूल्य मत दिया। ज्ञात हो कि मतदान में प्रचंड गर्मी और उमस के बाद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा तेज धूप के बाद भी लोग मतदान केंद्र पर पहुंचते रहे। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं व नए वोटरों में उत्साह देखने को मिला। इस लोकसभा चुनाव में वैसे तो पूरे देश से एनडीए का सफाया होने जा रहा है। लेकिन ज्यादातर सीटों वाले बिहार और उत्तर प्रदेश में तो इनकी पूरी जमीन ही खिसक गई है। यहां इंडिया गठबंधन से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली है और इसका असर सीटों पर पड़ेगा। जिसे एजेंडे को लेकर इंडिया गठबंधन चुनाव में उतरा वह आम जनता के मन को छू गया। और जाति, धर्म से उपर उठकर लोगों ने इंडिया गठबंधन को वोट किया।

इसके साथ ही जनता से आग्रह किया कि आप इन फर्जी एग्जिट पोलों पर विश्वास ना करें जनता ने अपना मतदान किया है उसका परिणाम भी सामने आएगा। इण्डिया गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है।

                                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*