जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जितिया पूजन के भीड़ को लेकर आरपीएफ ने संभाली कमान, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है मुस्तैद

कई वर्षों पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर महिलाओं के भरी भीड़ के कारण दुर्घटना भी हो चुकी है, जिसको देखते हुए अब प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है।
 

बिहार से हजारों महिलाएं पहुंचीं जंक्शन पर

वाराणसी गंगा घाट जाने के लिए उमड़ा हुजूम

स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त तैनाती

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जितिया पूजन के लिए वाराणसी गंगा घाट पर जाने के लिए बिहार से भारी संख्या में व्रती महिलाओं का हुजूम का आता है, जिसको देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने व्रती महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचने के लिए स्टेशन के बाजार से लेकर प्लेटफार्म तक मुस्तैद है। ध्वनि प्रसारण यंत्र से व्रती महिलाओं को ट्रेनों की जानकारी के साथ सड़क मार्ग से जाने की भी जानकारी देकर उनको भटकने नहीं पड़े इस लिए मदद कर रहे है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर जितिया पूजन को लेकर व्रती महिलाओं का बिहार राज्य से भारी भीड़ का आवागमन होता है, जिसको देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद  किया है। बिहार राज्य से ट्रेनों से आने वाली महिलाओं को बनारस गंगा घाट पूजन के लिए जाना होता है,इसके लिए उनको ट्रेन के साथ-साथ सड़क मार्ग का भी ध्वनि विस्तार यंत्र से जानकारी दिया जा रहा है ताकि उनको असुविधा नहीं हो ।आरपीएफ प्लेटफार्म पर भीड़ इकट्ठा नहीं होने दे रही है और लोगों को जानकारी देकर उनके जाने वाले स्थान पर रवाना कर रही है ताकि  पूजन के लिए जाने में असुविधा न हो।

Jitiya vrat crowd

कई वर्षों पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर महिलाओं के भरी भीड़ के कारण दुर्घटना भी हो चुकी है, जिसको देखते हुए अब प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है, इस लिए व्रती महिलाओं को कोई परेशानी ना हो सके।

इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी पंडित दिन दयाल नगर प्रदीप रावत ने बताया कि स्टेशन पर जितिया पूजन के लिए आने वाली महिलाओं को वाराणसी भेजने का कार्य किया जा रहा है और इन महिलाओं को इधर-उधर पूछने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए उनको ट्रेन के साथ साथ सड़क मार्ग की भी जानकारी दी जा रही है। हालांकि इस बार बिहार से आने वाली महिलाओं की भीड़ पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है, जिससे सुलभता से सबका आवागमन हो रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*