पत्रकार ओम प्रकाश श्रीवास्तव बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन चंदौली के जिला महासचिव
चंदौली जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष राम केसरी के दिशा निर्देशानुसार चंदौली जनपद में संगठन को मजबूत किया जा रहा है । इसी कड़ी में चंदौली जिला कोर कमेटी के सहमति पर पत्रकार ओम प्रकाश श्रीवास्तव को चंदौली जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी भारतीय मीडिया फाउंडेशन चंदौली के जिला चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने दी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के चंदौली जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन जो पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है। जिसे चंदौली जनपद में मजबूती प्रदान की जा रही हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन अपनी पूरी कार्यकारिणी गठित करके चंदौली जनपद में एक पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी कराया जाएगा और पत्रकारों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
जिला कार्यकारिणी को मजबूत बनाने और सक्रिय करने हेतु 10 सितंबर को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित किया गया हैं जिसमें सभी पदाधिकारियों का उपस्थिति अनिवार्य हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करने का अभियान चला रही है। पत्रकार ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी को चंदौली जिला महासचिव बनाए जाने पर समस्त अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






