चंदौली खेल महोत्सव का तीसरा दिन: ऊंची कूद में कैफ अली ने मारी बाजी, जानें किसने जीता कौन सा स्थान
चंदौली खेल महोत्सव 2026 के तीसरे दिन मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में ऊंची कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इसमें कैफ अली ने 4 फीट 8 इंच छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।
चंदौली खेल महोत्सव का तीसरा दिन
ऊंची कूद में कैफ अली प्रथम
15 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई
31 अगस्त को मिलेगा पुरस्कार
30 अगस्त को होगी योग प्रतियोगिता
स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और जिला खेल जगत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय 'चंदौली खेल महोत्सव 2026' का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में आयोजित इस ऊंची कूद (हाई जंप) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना शानदार कौशल दिखाया। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 66 खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें से 15 खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया।

कैफ अली बने चैंपियन, सौरव और साहिल भी चमके
स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और खेल जगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि ऊंची कूद में कैफ अली ने 4 फीट 8 इंच की शानदार जंप लगाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सौरव साव 4 फीट 6 इंच छलांग के साथ दूसरे और साहिल 4 फीट 4 इंच के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा साहिल पाल और मोहम्मद अनस 4 फीट 3 इंच की जंप लगाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
31 अगस्त को समापन पर मिलेगा पुरस्कार
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 31 अगस्त 2026 को प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समापन समारोह के दौरान मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को ₹500 का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। विद्यालय के मैनेजर राम प्रकाश और प्रिंसिपल चंदन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं, जबकि शिक्षक कमलेश कुमार, कृष्णा श्रीवास्तव और अमित गौतम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
30 अगस्त को होगी योग प्रतियोगिता
महोत्सव की अगली कड़ी में 30 अगस्त 2026 को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर भी युवा खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







