जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कृषक भारतीय सेवा में किसान सभा का हुआ आयोजन

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के पूर्वी बाजार स्थित कृषक भारतीय सेवा (कृभको) में किसान सभा का आयोजन किया गया। 

 

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के पूर्वी बाजार स्थित कृषक भारतीय सेवा (कृभको) में किसान सभा का आयोजन किया गया। कृभको की और आयोजित सभा के माध्यम से फसलों के लिए तरल जैविक उर्वरक को लाभकारी व उपयोगी बताते हुए किसानों को जागरूक किया गया।

इस दौरान कृषि विशेषज्ञ मंगला प्रसाद राय ने विभिन्न फसलों के उत्पादन के तौर तरीके सुझाए। कहा मिट्टी की सेहत सुधरेगी तभी उत्पादन बेहतर होगा। मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए तरल जैविक उर्वरक काफी उपयुक्त है। रसायनिक उर्वरक के बेतहाशा प्रयोग पर चिंता जताते हुए तरल जैविक उर्वरक के प्रयोग की और किसानों का ध्यान आकृष्ट कराया। 

कृभको केंद्र प्रभारी आरसी शुक्ला ने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति रसायनिक उर्वरक के निरंतर प्रयोग से घट रही है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में यह भूमि बंजर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में मिट्टी का समय से परीक्षण कराकर जैविक उर्वरक व संतुलित मात्रा में जिंक का प्रयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन करें। प्रगतिशील किसान नरेंद्र द्विवेदी उर्फ गुडे गुरु ने तरल जैविक उर्वरक के उपयोग के बाबत विस्तार से जानकारी है। 

कहा यह सभी फसलों के लिए उपयोगी और लाभकारी है। अंत में तरल जैविक उर्वरक का प्रदर्शन कृषि विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसानों ने किया। साथ ही 45 किसानों को नि:शुल्क तरल जैविक आम किसानों को निश्शुल्क प्रदान किया गया।

इस दौरान रामप्यारी शुक्ला, नित्यानंद सिंह, हकड़ प्रसाद आदि किसान मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*