जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया तिराहे पर देर रात हुआ एक और हादसा, तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई

दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यह है कि डिवाइडर पर लगे रिफ्लेक्टर्स (Reflectors) टूटे हुए या पूरी तरह गायब हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सही दिशा और डिवाइडर का अंदाज़ा नहीं मिल पाता।
 

केवल मीटिंग और सरकारी विज्ञप्ति में होती है सड़क सुरक्षा की बात

हकीकत से कोसों दूर हैं सड़क सुरक्षा के वादे

रिफ्लेक्टर गायब होने से बढ़ने लगी हैं दुर्घटनाएं

देख लीजिए बीती रात हुए एक्सीडेंट का नमूना

चंदौली जनपद के मुगलसराय क्षेत्र स्थित चकिया तिराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। रायबरेली से डेहरी की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार पिकअप अचानक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, पिकअप में सवार दोनों लोग इस भीषण टक्कर में बाल-बाल बच गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में केला लदा हुआ था और चालक मिथुन अपने मालिक हरिचंद के साथ डेहरी जा रहे थे। चकिया तिराहे के पास पहुँचते ही पिकअप अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल मिथुन और हरिचंद को सुरक्षित बाहर निकाला।

late night accident

रिफ्लेक्टर गायब, यातायात प्रभारी पर गंभीर आरोप
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस स्थान पर यह पहली दुर्घटना नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों में दर्जनों वाहन डिवाइडर से टकरा चुके हैं। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यह है कि डिवाइडर पर लगे रिफ्लेक्टर्स (Reflectors) टूटे हुए या पूरी तरह गायब हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सही दिशा और डिवाइडर का अंदाज़ा नहीं मिल पाता।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यह ख़राब डिवाइडर यातायात पिकेट (Traffic Picket) के बिलकुल बगल में स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि जहाँ दिनभर यातायात कर्मी सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय केवल चालान काटकर सरकार का ख़ज़ाना भरने में लगे रहते हैं, वहीं उनकी नाक के नीचे पड़े इस ख़तरनाक डिवाइडर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों का आरोप है कि यातायात विभाग की प्राथमिकता सड़क सुरक्षा से हटकर अब केवल राजस्व बढ़ाने पर केंद्रित हो गई है।

स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से तत्काल डिवाइडर की मरम्मत करने और उस पर नए रिफ्लेक्टर्स लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के बड़े और ख़तरनाक हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कर दिया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*