जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

मुगलसराय LBS पीजी कॉलेज में प्राचार्य कक्ष में दबंगई: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल यादव पर FIR दर्ज

चंदौली के एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय के प्राचार्य कक्ष में अनाधिकृत प्रवेश कर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल यादव पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
 

एलबीएस पीजी कॉलेज में हंगामा

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर एफआईआर

प्राचार्य कक्ष में फेसबुक लाइव का आरोप

धक्का-मुक्की और धमकी देने का मामला

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर (LBS) महाविद्यालय में हंगामा और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। 18 सितंबर को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र की अनुपस्थिति में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल यादव (निवासी सर्कस रोड, मुगलसराय) मुख्य परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में अनाधिकृत रूप से घुस गया और फेसबुक लाइव करने लगा।

कमरे में मौजूद शिक्षकों डॉ. बृजेश मिश्र, अश्वनी सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा और धनंजय राय ने जब उसे बाहर जाने को कहा, तो वह उनसे उलझ गया और विवाद करने लगा।

प्राचार्य के पूछने पर धक्का-मुक्की और देख लेने की धमकीदोपहर लगभग 2:40 बजे जब प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र मुख्य परिसर पहुंचे और उन्होंने कपिल यादव से उसके आने का कारण पूछा, तो वह उग्र हो गया। आरोप है कि उसने प्राचार्य के साथ अभद्र व्यवहार किया और महाविद्यालय के बरामदे में धक्का-मुक्की करने लगा।   शिक्षकों ने किसी तरह उसे परिसर से बाहर निकाला, लेकिन बाहर जाकर भी वह प्राचार्य को मारने की धमकी और गाली-गलौज देता रहा। इस दौरान उसके साथी अवधेश यादव और मुलायम यादव भी उसके साथ मौजूद थे।   सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि इस अमर्यादित घटना से कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र बेहद आहत हैं। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को तहरीर दी। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।   मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*