जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत, युवक घायल

मृतका की पहचान ममता (45 वर्ष)  निवासी संघती के रूप में हुई है। वह अपने भांजे विवेक यादव के साथ कहीं जा रही थीं।
 

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरे

पीछे से आए ट्रक ने महिला को कुचला

महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई

घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंहीताली के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ममता (45 वर्ष) निवासी संघती के रूप में हुई है। वह अपने भांजे विवेक यादव के साथ कहीं जा रही थीं। विवेक, हृदयपुर निवासी बिहारी यादव का पुत्र बताया जा रहा है। घटना में ममता की मौके पर मौत हो गई जबकि विवेक घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग मौके पर जुट गए।

सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल विवेक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*