जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हवाला के 29.67 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, GRP-RPF की संयुक्त कार्रवाई

पकड़ा गया युवक रकम को मुरादाबाद से लेकर पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। पूछताछ में वह रकम के स्रोत और उपयोग को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
 

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर बरामदगी

DDU स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई भारी रकम

गुरुमुखी एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हवाला का बड़ा मामला पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान एक युवक को 29 लाख 67 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी डीडीयू को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरादाबाद से हवाला की भारी रकम बंगाल भेजी जा रही है। इसी के आधार पर गुरुमुखी एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

पकड़ा गया युवक रकम को मुरादाबाद से लेकर पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। पूछताछ में वह रकम के स्रोत और उपयोग को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। प्राथमिक जांच में मामला हवाला का प्रतीत हो रहा है।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि कुल 29 लाख 67 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई है। मामले की जानकारी आयकर विभाग और संबंधित जांच एजेंसियों को दे दी गई है। आरोपी युवक से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई को जीआरपी डीडीयू की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे अवैध धन के अंतरराज्यीय लेनदेन पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षा और निगरानी को लेकर पुलिस की सतर्कता अब और तेज कर दी गई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*