शादी में पनीर को लेकर हुआ विवाद, सिरफिरे युवक ने विवाह मण्डप में दौड़ा दी मिनी बस, कई लोग जख्मी

लड़की के गुस्सैल पिता ने पनीर मांग रहे युवक को कल्छुल से मारा
उसके बाद हुआ खौफनाक हादास
लड़की के पिता व लड़के के चाचा की हालत गंभीर
आधा दर्जन भी हुए हैं लोग घायल
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात एक शादी में पनीर न मिलने से नाराज एक युवक ने मंडप पर ही मिनी बस चला कर कई लोगों को कुचल दिया। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। वहीं, संभ्रांत लोगों और पुलिस की मध्यस्थता के बाद रविवार को सुबह में विवाह कराया गया।

बताते चलें कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार को वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बारात राजनाथ यादव के यहां आई थी। राजनाथ यादव की पुत्री की शादी हो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक खाना खाने पहुंचा। वह ज्यादा पनीर की मांग करने लगा जिस पर विवाद बढ़ा और लड़की के पिता ने कल्छुल से उसके सिर पर वार कर दिया।

इसके बाद गुस्सा में आए युवक ने अपनी मिनी बस को तेज रफ्तार में लाकर मंडप पर चारों तरफ से चढ़ाकर घुमा दिया। मंडप में खाना खा रहे कई लोग घायल हो गए। इसके बाद विवाह के समारोह में हड़कंप मच गयी।
इसमें दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा सहित तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, रात भर शादी रुकी रही। सुबह क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मध्यस्थता के बाद शादी कराई गई।
इस बाबत मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि गांव का एक मनबढ़ किस्म का शादी में खाना खाने गया था। खाने के दौरान पनीर को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज युवक मिनी बस लेकर मण्डप पर चढ़ा दिया। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। आरोपी वाहन समेत फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जाएगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*