जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मेरेंगो एशिया और मेटिस हॉस्पिटल की साझेदारी से पूर्वांचल को मिला बेहतर स्वास्थ्य सेवा का उपहार ​​​​​​​

इस अवसर पर मेटिस हॉस्पिटल के निदेशक सुभाष तुलस्यान, राकेश जायसवाल और सौरभ भंसाली भी मौजूद रहे। यह साझेदारी न केवल चंदौली बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत है।
 

200 बिस्तरों वाला है मेटिस-द मेडिसिटी हॉस्पिटल, क्षेत्र की जनता को मिलेगा विशेष लाभ,  क्लिनिकल प्रोटोकॉल का मेटिस हॉस्पिटल को मिलेगा लाभ

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्थित मेटिस-द मेडिसिटी हॉस्पिटल और मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने इस साझेदारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आधिकारिक रूप से प्रवेश किया है, जिससे इस क्षेत्र की जनता को विशेष लाभ मिलेगा।

200 बिस्तरों वाला मेटिस-द मेडिसिटी हॉस्पिटल, एनएच-2 कॉरिडोर पर स्थित है, जो इसे एक रणनीतिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनाता है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल में अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव होगा। भविष्य में यहां रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टर दूरस्थ ऑपरेशन कर सकेंगे।

इस साझेदारी के तहत मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, मेटिस हॉस्पिटल के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा। इस एकीकरण से मेरेंगो की तकनीक-संचालित प्रणाली, उत्कृष्ट प्रशासन और क्लिनिकल प्रोटोकॉल का लाभ मेटिस हॉस्पिटल को मिलेगा। मेटिस हॉस्पिटल के सीईओ अभिषेक तुलसियान ने बताया कि इस साझेदारी से अस्पताल की सेवाओं में गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

मेरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के समूह सीईओ डॉ. राजीव सिंघल ने इसे उत्तर भारत में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने जानकारी दी कि मेरेंगो के पास 1,700 से अधिक बिस्तरों की क्षमता और 600 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम है, जिससे मेटिस अस्पताल को बड़ा सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर मेटिस हॉस्पिटल के निदेशक सुभाष तुलस्यान, राकेश जायसवाल और सौरभ भंसाली भी मौजूद रहे। यह साझेदारी न केवल चंदौली बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*