खतौनी की समस्या कैसे सुझाएंगे नए एसडीएम साहब, अक्सर होता रहता है विवाद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में मारपीट
अधिवक्ता व तहसीलकर्मी में विवाद
तहसीलदार के मामला सुलझाने पर भी नहीं शुरू हुआ काम
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में मंगलवार को दोपहर में खतौनी निकालने के विवाद में अधिवक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तहसीलदार के सामने पक्ष रखने के दौरान मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि पांडेय और कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मारपीट में कर्मचारी का शर्ट फट गया। तहसीलदार ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

जानकारी में बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना से नाराज कर्मचारी खतौनी कार्यालय में ताला बंद कर चला गया। इसके चलते दोपहर 1 बजे से खतौनी निकालने का काम बंद हो गया। यह समस्या काफी पुरानी है और इससे लोगों को हर दिन जूझना पड़ता है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे अधिवक्ता और खतौनी निकालने वाले कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच कर्मचारी तहसीलदार के कक्ष में चला गया और अपनी बात बताने लगा। इसी दौरान मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि पांडेय भी मौके पर पहुंचे और खतौनी निकासी की समस्या उठाई। यहां दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया और विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। हाथापाई में कर्मचारी का शर्ट फट गया।
इसके बाद तहसीलदार ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर शांत कराया। मारपीट की घटना से नाराज कर्मचारी खतौनी ने निकासी का काम बंद कर दिया और ताला बंद कर चला गया। इससे खतौनी निकासी का काम बंद हो गया।

इस संबंध में मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि पांडेय का कहना है कि तहसील में खतौनी निकासी की समस्या गंभीर है। तहसीलदार राहुल ने बताया कि मामूली नोकझोंक में कर्मचारी के शर्ट का बटन टूट गया था। समझाकर शांत करा दिया गया। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*