जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विधायक रमेश जायसवाल ने जनता से कराया 72 लाख की सड़क का उद्घाटन

विधायक रमेश जायसवाल ने अपने संबोधन में बताया कि यह पहली बार है जब वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मुगलसराय नगर पालिका परिषद के लिए धनराशि स्वीकृत की है।
 

मुगलसराय विधानसभा सीट विधायक हैं रमेश जायसवाल

72 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन

वाराणसी विकास प्राधिकरण से मिली पहली बार धनराशि

चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट  के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने एक नई पहल करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 72 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन जनता से कराया। आमतौर पर नेता खुद उद्घाटन करते हैं, लेकिन विधायक जायसवाल ने जनता को यह सम्मान देकर जनप्रतिनिधित्व की भावना को और मजबूत किया है।

वाराणसी विकास प्राधिकरण से मिली पहली बार धनराशि
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की। विधायक रमेश जायसवाल ने अपने संबोधन में बताया कि यह पहली बार है जब वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मुगलसराय नगर पालिका परिषद के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के माध्यम से दो अन्य महत्वपूर्ण सड़कों - जीटी रोड न्यू महाल से काली महाल चौराहा तक और गल्ला मंडी चौराहा से राम मंदिर जीटी रोड तक - के लिए भी टेंडर जारी हो चुके हैं। इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

विधायक ने जनता को आश्वासन दिया, "मैं विकास की गति को थमने नहीं दूंगा। मैं शासन स्तर पर पूरी ताकत लगाकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाऊंगा।"

इस कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव, भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता और विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*