विधायक रमेश जायसवाल बने स्थाई समिति के सदस्य, इलाके में पहुंचने पर जोरदार स्वागत
बनारस सर्किट हाउस से मुगलसराय तक स्वागत
कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
विधायक ने दिया लोगों को भरोसा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर विकास विभाग का स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके लिए कई जगहों पर स्वागत करते हुए बनारस से मुगलसराय तक लाया गया।
कार्यकर्ताओं ने बनारस के सर्किट हाउस पर दिलीप सोनकर के नेतृत्व में चौकाघाट पर संजय चौहान के नेतृत्व में, पड़ाव पर संजय पासवान के नेतृत्व में, करवत में मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल के नेतृत्व में, दुलहीपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उरूज़ हैदर के नेतृत्व में, सब्जी मंडी न्यू महल में जिला मंत्री अशोक सोनकर के नेतृत्व में, परमार कटरा पर गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व में व काली मंदिर पर मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जो निकायों की स्थिति है, उसे पर परिवर्तन के लिए विशेष सुझाव देना होगा।
विधायक रमेश जायसवाल ने यह बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने तीसरी बार तीसरी समिति का सदस्य मुझे बनाया। इसके लिए उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं। देव तुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाकर स्वागत करने के लिए आभारी हूं। इसके बाद काली मंदिर मुगलसराय में पूजा अर्चन करके हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर रहा हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं जनता के कारण हूं। साथ ही कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब तक मैं यहां रहूंगा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। क्षेत्र के विकास का पूरा कार्य करूंगा।
विधायक ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास देना चाहता हूं कि क्षेत्र के विकास को मैं थोड़ा अलग तरीके से अपने कार्यकाल पूरा करना चाहता हूं। चाहे शैक्षिक व्यवस्था हो या चाहे सड़क मार्ग की व्यवस्था हो। चाहे उपचार हो या कोई और समस्या.. इन सारी व्यवस्थाओं को मैने बड़े ही मुकम्मल तरीके से किया है और आगे भी करूंगा। बहुत जल्द ही बबुरी में पीपी सेंटर का उद्घाटन करूंगा जिससे स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, मंगल जायसवाल, सूरज सिंह, प्रधान सुभाष मौर्य, प्रधान बब्बू, सिंह प्रधान, कल्लू सिंह प्रधान, मोदी विभूति जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल,आशु सिंह, सिंटू सिंह,अभिषेक जायसवाल, अमन राज, क्षितिज कांत केसरी व हजारों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया भी उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*