जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुगलसराय में 43 मुकदमों से जुड़ी 1700 लीटर से अधिक अवैध शराब गड्ढे में की गई जमींदोज।

चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखाने में जमा 1709 लीटर अवैध शराब को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया। यह शराब वर्ष 2024 और 2025 के कुल 43 आबकारी मुकदमों से संबंधित थी।

 

मुगलसराय पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का विनष्टीकरण

सीजेएम (CJM) चंदौली के आदेश पर पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

43 आबकारी मुकदमों से जुड़ी कुल 1709 लीटर शराब नष्ट

अंग्रेजी, देशी, बीयर और कच्ची शराब की बड़ी खेप शामिल

पारदर्शिता के लिए पूरी कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी

                                                 

चंदौली जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य लाग्हें के कुशल निर्देशन में मुगलसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए थाने के मालखाने में जमा भारी मात्रा में अवैध शराब को पूरी पारदर्शिता के साथ विनष्ट (नष्ट) कर दिया। यह सख्त कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), जनपद चंदौली द्वारा 27 फरवरी 2026 को जारी किए गए आदेश के अनुपालन में की गई।

जेसीबी से गड्ढा खोदकर जमींदोज की गई 1709 लीटर शराब
अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वर्ष 2024 और 2025 के आबकारी अधिनियम से जुड़े 43 मुकदमों की शराब नष्ट की गई। नष्ट की गई शराब की कुल मात्रा 1709 लीटर थी।

  • नष्ट की गई शराब का विवरण:
  • अंग्रेजी शराब: 1192 लीटर
  • कच्ची शराब: 275 लीटर
  • बीयर: 186 लीटर
  • देशी शराब: 106 लीटर

कार्रवाई के दौरान सभी मालों का नियमानुसार सैंपल सुरक्षित कर लिया गया। इसके उपरांत शेष बची शराब को जेसीबी मशीन के माध्यम से गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें डालकर हमेशा के लिए नष्ट कर दिया गया।

वीडियोग्राफी से सुनिश्चित की गई पारदर्शिता
इस पूरी प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए माननीय न्यायालय द्वारा गठित एक विशेष टीम मौके पर मौजूद रही। पूरी कार्रवाई की बाकायदा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। विनष्टीकरण की इस प्रक्रिया में सहायक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र चतुर्थ) श्रीमती संगीता, प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह और सीजेएम कार्यालय के लिपिक दीपु कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्रवाई की शुरुआत में हेड मोहर्रिर अमरेन्द्र राय द्वारा मालखाने का ताला खोलकर शराब को बाहर निकाला गया था।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*