बाल वैज्ञानिक का मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया सम्मान
चंदौली जिले में आज नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडिडियू नगर के परिसर में विद्यालय के छात्र अंश गोयल का प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक रमेश जायसवाल जी रहे। विधायक नें अंश गोयल व उनके गाइड आनंदराज शर्मा को अंगवस्त्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विधायक रमेश जायसवाल नें अपने उद्बोधन में कहा कि मैं भी इसी विद्यालय का छात्र रहा हूँ और अंश गोयल द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना मेरे लिए व्यकिगत गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यालय में अपनी तरफ से स्मार्ट बोर्ड लगवाने की घोषणा भी की। आगे अपने सम्बोधन में कहा कि अंश गोयल की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में राजीव सिंह मयंक मोहन सिंह, डॉ अशोक कुमार त्रिपाठी, फिरोज खान,डॉ रविशेखर शर्मा, डॉ राजकिशोर यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, जयशंकर प्रसाद, छत्रपाल सिंह, राजीव मिश्र, रितेश कुमार, राममूरत,संजय कनौजिया, भीम मोदी आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय व संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*