चंदौली में सट्टेबाज पर पुलिस की मेहरबानी: प्रधान ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, सट्टेबाज के बजाय उनके बेटों को कर रही परेशान
मुख्यमंत्री से प्रधान की निष्पक्ष जांच की मांग
गांव में सट्टेबाजी से बुनकर वर्ग हो रहा बर्बाद
संदिग्ध व्यक्ति की अकूत संपत्ति की जांच की अपील
प्रशासन को गुमराह करने का लगा बड़ा आरोप
सीओ अरुण सिंह ने दिया जांच का आश्वासन

सट्टेबाजी से पुलिस की होती है अवैध कमाई
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में प्रधान ने आरोप लगाया है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में एक विशेष व्यक्ति, जो अलग-अलग दस्तावेजों में अलग नामों का प्रयोग करता है, ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है। आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में विशेष रूप से गरीब तबका और बुनकर वर्ग फंसकर आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहा है। प्रधान ने उक्त व्यक्ति की आय के स्रोतों पर भी सवाल उठाए हैं, जिसके पास आय का कोई वैध जरिया न होने के बावजूद भारी संपत्ति और महंगे वाहन मौजूद हैं। आखिर ऐसा कौन सा काम कर रहा है।
पुलिसिया कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी का दावा है कि जब इन अवैध कार्यों की शिकायत की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति प्रशासन को भ्रामक जानकारी देकर गुमराह करने लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बजाय उनके परिवार को ही निशाना बनाया जा रहा है, जिससे पंचायत की छवि धूमिल हो रही है और गांव में आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस के कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस की छवि भी खराब हो रही है।
पुलिस के सीओ का दावा: जांच करके ही होगा एक्शन
इस संवेदनशील मामले पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति की संपत्ति के स्रोतों की भी पड़ताल की जाएगी। सीओ ने आश्वासन दिया कि पूरी जांच प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संचालित की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ग्राम प्रधान की इस शिकायत ने जिले की पुलिसिंग और अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








