Scorpio Accident: रिंग रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, तीन युवक घायल
चंदौली मुगलसराय कोतवाली रिंग रोड सारी छोटू गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो UP 67 AF 0001 पलटी, बासनी गांव के अमन, छठु, आकाश मिश्रा घायल, हल्की चोट, खतरे से बाहर, पुलिस जांच में जुटी।
मुगलसराय रिंग रोड पर हादसा
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी
सारी छोटू गांव के पास दुर्घटना
तीन युवक घायल खतरे से बाहर
UP 67 AF 0001 स्कॉर्पियो पलटी
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रिंग रोड पर सारी छोटू गांव के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में बैठे तीन युवक घायल हो गए। सड़क पर स्कॉर्पियो की हालत देख मौके से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और उनसे बातचीत की, जिसके बाद पता चला कि इन तीनों लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई।
घायलों की पहचान
दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव निवासी अमन मिश्रा, छठु मिश्रा और आकाश मिश्रा के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनको हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जिनके इलाज के लिए उनको स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्कॉर्पियो से कहीं जा रहे थे। सारी छोटू गांव के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद के लिए आगे आए।
0001 सीरीज का है गाड़ी का नंबर
फिलहाल गाड़ी का नंबर UP 67 AF 0001 बताया जा रहा है। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे सड़क से हटाकर किनारे किया गया है।
पुलिस कर रही है एक्सीडेंट की जांच
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह सड़क हादसा कैसे हुआ। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हादसा हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर वाहन काफी तेज चलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







