जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय सड़क हादसा: सुबह टहलने निकले अधेड़ को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, परिवार में पसरा मातम

मुगलसराय के डांडी गांव के पास रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

मुगलसराय में अज्ञात वाहन का कहर

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

डांडी गांव के पास भीषण हादसा

चंदौली में सड़क दुर्घटना से हड़कंप

जलीलपुर पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डाँडी गांव के समीप रविवार की सुबह सङक हादसे में एक अधेङ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोङ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू की। बाद में मृतक की पहचान करवत हरिजन बस्ती निवासी शिवकुमार (पुत्र रामा) के रूप में हुई।

Image

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि शिवकुमार मूल रूप से मिर्जापुर जिले के कोल्हुआ नारायणपुर के रहने वाले थे। उनकी मां की मृत्यु के बाद बचपन से ही उनका पालन-पोषण करवत गांव में नाना-नानी ने किया था और तभी से वह वहीं रह रहे थे। शिवकुमार पिकअप और डीसीएम वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

परिजनों के अनुसार वह रोजाना माल ढोने के बाद वाहन को घर के पास खड़ा करते थे, लेकिन इन दिनों गांव में सङक निर्माण कार्य चलने के कारण वह वाहन को डाँडी गांव के पास खड़ा कर रहे थे।

रविवार की सुबह भी वह रोज की तरह करीब चार बजे अपने पिकअप वाहन से माल पहुंचाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान डाँडी गांव के समीप सिक्सलेन सङक पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी मालती, एक पुत्र सूरज उर्फ बिल्लू और दो बेटियां काजल व ममता को छोङ गए हैं। इनमें से काजल की शादी हो चुकी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

इस संबंध में जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*