जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को कुचला, ट्रक छोड़ भागा ड्राइवर, मौके पर ही मौत

चंदौली के मुगलसराय में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने झारखंड निवासी चालक अनीश खान को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में भीषण हादसा

हजारीबाग के ट्रक चालक की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

आरोपी चालक मौके से हुआ फरार

पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में

मुगलसराय में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी, भीषण टक्कर में गई जान

 चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

झारखंड का निवासी था मृतक
मृतक की पहचान 56 वर्षीय अनीश खान के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग जिले के मारवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, अनीश खान पेशे से ट्रक चालक थे और किसी काम के सिलसिले में मुगलसराय आए हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीश खान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

mughalsarai-road-accident-truck-driver-death-chandauli-news

ऐसे मुगलसराय पुलिस कर रही है कार्रवाई 
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही लेबर चौकी इंचार्ज और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*