जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

मुगलसराय की रेलवे कॉलोनी में बेखौफ चोरों का धावा, ट्रेन मैनेजर के क्वार्टर से लाखों के जेवर और नकदी पार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे कॉलोनी में चोरों ने ट्रेन मैनेजर के सरकारी क्वार्टर को निशाना बनाया। चोर डेढ़ लाख नकदी, लाखों के जेवर और लैपटॉप ले उड़े। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

 
 

मुगलसराय रेलवे कॉलोनी में बड़ी चोरी

ट्रेन मैनेजर के घर लाखों का डाका

डेढ़ लाख कैश और जेवर चोरी

सोते रहे परिजन, अलमारी साफ

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे कॉलोनी में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ चोरों ने इस बार एक रेलकर्मी के घर को अपना निशाना बनाया है। पीड़ित ट्रेन मैनेजर अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पूरे परिवार को भनक तक नहीं लगी।

mughalsarai-train-manager-quarter-theft-case

लाखों के जेवर, कैश और लैपटॉप गायब
सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर, करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप चुराकर आसानी से फरार हो गए।

मुकदमा दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत मुगलसराय कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

mughalsarai-train-manager-quarter-theft-case

रेलवे कॉलोनी में दहशत का माहौल
इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रेलकर्मियों और उनके परिवारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*