जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 28 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न, सांसद प्रतिनिधि व बीडीओ ने दिया आशीर्वाद

चन्दौली जिले के नियामताबाद विकास खंड परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।
 

26 जोड़ों का विवाह व दो जोड़ों का निकाह

बारिश की खलल से निकाह हुआ लेट

समाज कल्याण अधिकारी ने दिया प्रमाणपत्र

चन्दौली जिले के नियामताबाद विकास खंड परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य व खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ला  रहे। विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ 26 जोड़ों का विवाह व दो मुस्लिम जोड़ो का निकाह संपन्न कराया गया। सभी लाभार्थियों को सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह व समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य  द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। 

 Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana


इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी का सपना होता है कि बेटी का विवाह धूमधाम से हो पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जनों को बेटियों की शादी में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जब से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी तो इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई। प्रदेश सरकार गरीब बेटियों की शादी का जिम्मा लेकर इसका बखूबी निर्वाह कर रही है।

 Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana

 

जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारंभ हो जाने से गरीब बेटियां अपने पिता का बोझ नहीं बनेंगी। खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ला ने कहा कि विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 28 जोड़ो जिसमें 26 जोड़ों का विवाह व दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। लाभार्थियों को बैंक खाते में 35 हजार रुपया भेज कर सीधा लाभ पहुंच रही है दस हजार रूपए का उपहार भी दिया जा रहा है शेष 6000 राशि व्यवस्था में लगाया जा रहा है।

 Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana


 इस अवसर पर आईएसबी धर्मेंद्र कुमार सिंह, लेखाकार अभिमन्यु कुमार, ए डीओ समाज कल्याण प्रिया गुप्ता, संजीव कुमार,नवीन श्रीवास्तव रिजवाना,अलका, राम सिंह यादव, लाल अमरेंद्र सिंह, मोहित चौरसिया, रुही बेगम, ग्राम प्रधान महेंद्र बिंद, संजय सोनकर, दीनदयाल, ओम प्रकाश, प्रतिनिधि अशोक,आदि लोग उपस्थित रहे।

                                                                                                                                                                                        

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*