जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय नगर पालिका कार्यालय के सामने जलभराव, चोक नालियों से सड़कें बनी तालाब जैसी

व्यापारियों ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जलभराव से ग्राहकों की आवाजाही घट जाती है जिससे कारोबार प्रभावित होता है।
 

अपने कार्यालय के आसपास भी साफ सफाई नहीं कर पा रही नगर पालिका

बारिश के समय सफाई की खुल जाती है पोल

बारिश से नगर पालिका ऑफिस के रास्ते का बुरा हाल

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय के सामने की मुख्य सड़क सोमवार को जलमग्न हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण नालियां पूरी तरह चोक हो गईं, जिससे सड़क पर पानी भरकर तालाब जैसी स्थिति बन गई। इससे न केवल आम नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि दुकानदारों और दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में नालियां चोक हो जाती हैं और सड़कें पानी से भर जाती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। राहगीरों का कहना है कि गंदे पानी के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों को फिसलन भरी सड़क से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है।

व्यापारियों ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जलभराव से ग्राहकों की आवाजाही घट जाती है जिससे कारोबार प्रभावित होता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की।

इस मामले में नगर पालिका ईओ मोहन सक्सैना ने कहा कि जलभराव की समस्या को प्राथमिकता पर लिया गया है। नालियों की सफाई कराई जाएगी और जल्द ही स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को इस परेशानी से जल्द निजात दिलाई जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*