नीट परीक्षा देने गया चंदौली का छात्र मुगलसराय से लापता: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से परिवार में कोहराम
चंदौली के कांटा गांव का एक मेधावी छात्र अभिषेक साहनी नीट परीक्षा देने मुगलसराय गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। छोटे भाई के सकुशल घर लौटने के बाद भी अभिषेक का कोई सुराग न मिलने से परिवार गहरे सदमे में है।
कांटा गांव निवासी अभिषेक साहनी लापता
नीट परीक्षा केंद्र से गायब हुआ छात्र
मुगलसराय पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज
परिजनों ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
चंदौली जिले के कांटा गांव का रहने वाला अभिषेक साहनी, जो कि रमाकांत साहनी का पुत्र है, 3 मई को अपने छोटे भाई के साथ नीट (NEET) की परीक्षा देने मुगलसराय गया था। जहां एक ओर उसका छोटा भाई केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में अपनी परीक्षा संपन्न कर समय से घर लौट आया, वहीं अभिषेक साहनी का अब तक कोई पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक का परीक्षा केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय में था, जहां से वह परीक्षा देने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
परिजनों की बढ़ती चिंता और पुलिस कार्रवाई
बेटे के घर न पहुंचने पर परिजनों ने हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र के लापता होने से घर में मातम छाया हुआ है और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक के पिता रमाकांत ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में मामले की औपचारिक गुमशुदगी रिपोर्ट (Missing Report) दर्ज करा दी है। पुलिस अब छात्र की तलाश के लिए परीक्षा केंद्र के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों को खंगालने की योजना बना रही है।

जनता से सहयोग की भावुक अपील
अभिषेक साहनी के परिजनों ने क्षेत्र के लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि यदि किसी को भी अभिषेक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत संपर्क करें। परिवार ने अभिषेक की पहचान बताते हुए दो मोबाइल नंबर— 8707446217 और 9452711626 जारी किए हैं, जिस पर किसी भी समय सूचना दी जा सकती है।
इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान छात्रों की सुरक्षा और परिवार व करियर के प्रेसर से अचानक होने वाली ऐसी गुमशुदगी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों को भी ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए सोचना होगा। साथ ही साथ बच्चों पर बढ़ रहे प्रेसर को कम करने की कोशिश जारी रखनी होगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








