संदिग्धावस्था में आम के पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
बसंतु की मड़ई गांव के सिवान में मिला लटकता हुआ शव
65 वर्षीय वृद्ध की पहचान अब तक नहीं हो सकी
ग्रामीणों में घटना को लेकर फैली सनसनी
चंदौली जिले अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई गांव के सिवान में बुधवार की सुबह 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्धावस्था में आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। ततपश्चात पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।
आपको बता दें कि बसंतु की मड़ई गांव के सिवान में बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो आम के पेड़ की डाल से लटकता हुआ शव देखकर आवक रह गए। देखते ही देखते खबर क्षेत्र में फैल गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। साथ ही इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर आसपास के लोगों से इसकी पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बसन्तू की मड़ई गांव के सिवान में आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*